×
 

RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, 10.68 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। 10.68 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों को उनके परिणाम मिल गए हैं।

इस वर्ष लगभग 10.68 लाख (10,68,078) छात्रों ने परीक्षा दी थी, जो 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी। इसके बाद वे अपना स्कोरकार्ड स्क्रीन पर देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

और पढ़ें: रेलवे के नए नियम लागू: ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर नहीं मिलेगा रिफंड

रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर “BSER 10th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप PDF के रूप में सेव कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।

यह रिजल्ट छात्रों के आगे की पढ़ाई और करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अब छात्र अपने अंकों के आधार पर आगे की कक्षा या स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं।

और पढ़ें: पश्चिम एशिया युद्ध से वैश्विक व्यापार मार्ग प्रभावित, राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share