×
 

2027 विश्व कप के प्रारूप में बदलाव पर स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स नाराज

स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने 2027 वनडे विश्व कप के नए प्रारूप की आलोचना की है। दोनों बोर्डों ने बदलावों को निराशाजनक और एसोसिएट क्रिकेट के लिए नुकसानदायक बताया।

स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा 2027 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप के प्रारूप में किए गए बदलावों पर कड़ी आपत्ति जताई है। दोनों देशों के बोर्डों ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से 18 महीने से भी कम समय पहले प्रारूप बदलना निराशाजनक और एसोसिएट सदस्य देशों के प्रति अनादरपूर्ण है।

आईसीसी ने प्रतियोगिता में एक नई ‘सुपर सीरीज’ व्यवस्था शामिल की है। इसके तहत क्वालीफिकेशन प्रक्रिया में 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर रहने वाली टीमें त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेंगी। इस चरण से केवल एक टीम अगले दौर में पहुंच सकेगी। दूसरे चरण में 12 टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा।

क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट संघ (केएनसीबी) ने सोमवार को जारी संयुक्त बयान में बदलावों को लेकर आईसीसी की संवाद प्रक्रिया पर सवाल उठाया। दोनों बोर्डों ने कहा कि इस तरह के फैसले एसोसिएट सदस्य क्रिकेट के लिए पीछे की ओर जाने वाला कदम हैं और पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक क्रिकेट के विस्तार के लिए किए गए प्रयासों को कमजोर कर सकते हैं।

और पढ़ें: आईसीसी ने 2027 वनडे विश्व कप क्वालीफायर की तारीखें तय कीं, पूर्व चैंपियन टीमों पर नजर

बोर्डों के मुताबिक, क्रिकेट इस समय दुनिया भर में अपनी पहुंच बढ़ाने, नए दर्शकों को जोड़ने और अंतरराष्ट्रीय खेलों में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे समय में उभरते क्रिकेट देशों के लिए महत्वपूर्ण अवसरों को कम करना गलत संदेश देता है।

आईसीसी के एसोसिएट सदस्य वे देश हैं जो परिषद के सदस्य तो हैं, लेकिन उन्हें पूर्ण सदस्य का दर्जा प्राप्त नहीं है। पूर्ण सदस्यता दुनिया के प्रमुख क्रिकेट खेलने वाले देशों को हासिल है।

2027 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। प्रारूप में बदलाव को लेकर उठी आपत्तियों से एसोसिएट देशों के लिए विश्व कप में प्रतिस्पर्धा और वैश्विक मंच पर अपनी पहचान मजबूत करने के अवसरों को लेकर बहस तेज हो गई है।

और पढ़ें: खराब मौसम के कारण सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की कोलाघाट में आपात लैंडिंग

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share