×
 
☰

कॉकपिट हमले के दौरान फ्लाईदुबई के दो अतिरिक्त पायलटों ने कैसे संभाला विमान?

फ्लाईदुबई विमान में हमले के दौरान यात्री बनकर सफर कर रहे दो अतिरिक्त पायलटों ने कॉकपिट संभाला, विमान को स्थिर किया और सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा।

फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में कॉकपिट पर हुए हमले के दौरान यात्रियों के रूप में सफर कर रहे दो अतिरिक्त पायलटों ने विमान को संभालने और सुरक्षित उतारने में अहम भूमिका निभाई। घटना के तीन दिन बाद भी इन दोनों पायलटों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। फ्लाईदुबई ने केवल इतना बताया है कि दोनों उसके चालक दल के सदस्य थे और यात्री के रूप में विमान में मौजूद थे।

यात्री डेनियल श्लिक्टर के मुताबिक, दोनों पायलट तेल अवीव से दुबई लौटने वाली उड़ान संचालित करने के लिए इस विमान में सवार हुए थे। परिचालन कारणों से चालक दल के सदस्यों का यात्री के रूप में यात्रा करना ‘डेडहेडिंग’ कहलाता है।

घटना के दौरान यात्रियों ने कॉकपिट से चीखने की आवाजें सुनीं। कथित तौर पर ओमानी सह-पायलट हमाम अल-हमामी ने कप्तान स्मित मच्छार पर हमला किया। मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक यात्री ने कथित हमलावर को पकड़कर कॉकपिट से बाहर खींच लिया। इसी दौरान अतिरिक्त पायलटों में से एक भीड़ के बीच से तेजी से कॉकपिट तक पहुंचा और पायलट की सीट संभाल ली। दूसरा पायलट भी कॉकपिट में पहुंच गया और दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया।

और पढ़ें: फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार को नेतन्याहू ने बताया सच्चा हीरो, इजरायल आने का दिया न्योता

श्लिक्टर के अनुसार, विमान तेजी से नीचे उतर रहा था और उसका रडर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। दोनों अतिरिक्त पायलटों को विमान को स्थिर करने में करीब 10 मिनट या उससे अधिक समय लगा। इसके बाद ‘मेडे’ आपातकालीन संदेश भेजा गया और सुरक्षित लैंडिंग के लिए स्थान तलाशा गया।

विमान स्थिर होने के बावजूद यात्रियों को तुरंत जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनमें डर बढ़ गया। कुछ यात्रियों को आशंका हुई कि विमान का अपहरण कर उसे ईरान की ओर मोड़ा जा सकता है। करीब 45 मिनट बाद पायलटों ने बताया कि विमान सऊदी अरब के तबूक में उतरेगा। अंततः विमान सुरक्षित उतर गया।

इस घटना में कप्तान स्मित मच्छर की बहादुरी की व्यापक प्रशंसा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय पायलट से बातचीत की है।

और पढ़ें: दुबई के क्राउन प्रिंस ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से की मुलाकात

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share