×
 

योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, अयोध्या को लेकर सियासत गरमाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर अयोध्या को लेकर हमला बोला। उन्होंने सपा पर धार्मिक विरोध और विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया तथा मथुरा-वृंदावन पर टिप्पणी की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर अयोध्या को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पहले अपना इतिहास देखना चाहिए क्योंकि उनके लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थीं और अब उन्हें अयोध्या की चिंता नहीं करनी चाहिए।

दरअसल हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो अयोध्या को एक अनुपम धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज रामभक्तों के परिश्रम से अयोध्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्रेता युग की तरह चमक रही है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने धार्मिक परंपराओं और विकास कार्यों का हमेशा विरोध किया है। योगी ने कहा कि पहले त्योहारों पर रोक लगाई जाती थी और यहां तक कि जेलों में भी कृष्ण जन्माष्टमी नहीं मनाई जाती थी।

और पढ़ें: सीतापुर में पिता-पुत्र की घर वापसी: अब्दुल्ला बने दारोगा सिंह, आठ साल बाद हिंदू धर्म में लौटे

उन्होंने कहा कि आज सरकार ने अयोध्या और कई मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया है। सीएम ने कहा कि पहले विकास का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर खर्च होता था जबकि अब वही पैसा मंदिरों और धार्मिक स्थलों के विकास में लगाया जा रहा है।

उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह दी कि वे मथुरा और वृंदावन के विकास पर भी खुलकर बोलें और अगर वे धार्मिक हैं तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी स्पष्ट रुख रखें। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या अब अपनी पहचान के लिए किसी पर निर्भर नहीं है।

अखिलेश यादव के बयान में उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने और विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की बात कही थी। इस पूरे राजनीतिक बयानबाजी के बीच यूपी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। दोनों नेताओं के बीच अयोध्या को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगातार जारी हैं। आगामी चुनावों में यह मुद्दा और तेज होने की संभावना है।

और पढ़ें: घाघरा नदी में भाई को बचाने कूदीं दो बहनें लापता, एकादशी स्नान बना मातम

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share