×
 

आयरलैंड ने रचा इतिहास, बेलफास्ट में भारत का 2-0 से सफाया; टी20 सीरीज में टूटा दबदबा

आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी20 में एक रन से हराकर 2-0 से सीरीज जीत ली। भारत सात साल बाद टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का शिकार हुआ।

आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेली गई दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में इतिहास रचते हुए भारत को 2-0 से हराकर पहली बार किसी टी20 सीरीज में शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत का पिछले तीन वर्षों से चला आ रहा टी20 सीरीज में अजेय रहने का सिलसिला भी समाप्त हो गया। इतना ही नहीं, भारतीय टीम को सात वर्षों बाद किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।

बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए दूसरे और अंतिम मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 153 रन ही बना सकी और मुकाबला एक रन से हार गई।

भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। हालांकि निचले क्रम में हर्षित राणा ने 10 गेंदों पर 21 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन वह पारी के दूसरे आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में टिम टेक्टर के हाथों कैच आउट हो गए। अंतिम ओवर में डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने हैरी टेक्टर की गेंद पर छक्का जरूर लगाया, लेकिन तब तक मैच भारत के हाथ से निकल चुका था।

और पढ़ें: IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को मिला मौका

इस सीरीज के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज बेहद निराशाजनक रहा। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम दोनों मुकाबले हार गई। वहीं आयरलैंड ने पहले टी20 में भारत के खिलाफ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज करने के बाद दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल कर ऐतिहासिक सीरीज अपने नाम कर ली।

भारत ने इससे पहले आखिरी बार 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई थी। वहीं किसी टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना उसे 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करना पड़ा था। बेलफास्ट में मिली इस हार के साथ भारत का शानदार टी20 वर्चस्व भी थम गया।

और पढ़ें: अमरावती में भीषण सड़क हादसा, खड़े कंटेनर ट्रक से टकराई कार; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share