भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी के अनुसार हवा की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, मिर्जापुर, महाराजगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, कानपुर और चित्रकूट में तेज बारिश हो सकती है।
और पढ़ें: आईएमडी का अलर्ट: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार में भी कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। अररिया, आरा, गया, गोपालगंज, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, सारण, सहरसा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर और किशनगंज में तेज बारिश और आंधी का अनुमान है।
मध्य प्रदेश के बैतूल, बालाघाट, सिवनी, दमोह, देवास, अनूपपुर, आगर-मालवा, विदिशा, झाबुआ, कटनी, मंडला और रतलाम समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी आ सकती है। यहां हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर, हमीरपुर, चंबा और सोलन में भारी बारिश की चेतावनी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। यहां हवाएं 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती हैं।
और पढ़ें: भारी बारिश के बाद दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जलभराव, कई उड़ानें प्रभावित