भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। पांचवें दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शानदार जुझारूपन दिखाया और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। आखिरकार दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर मैच समाप्त किया।
श्रीलंका ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में चार विकेट शेष रहते की थी। भारतीय टीम की कोशिश थी कि वह जल्द से जल्द श्रीलंका की पारी समेटकर मैच में जीत हासिल करे। हालांकि, मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश की।
पांचवें दिन सोनाल दिनूषा और केशारा नुवांथा ने श्रीलंका की पारी को संभालते हुए भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। दोनों ने शुरुआती सत्र में भारतीय टीम को विकेट के लिए तरसाए रखा और श्रीलंका की बढ़त को लगातार मजबूत किया।
और पढ़ें: भारत के खिलाफ श्रीलंका की पारी संभली, दिनुशा-केशारा क्रीज पर डटे; भारत को विकेट की तलाश
नुवांथा 46 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके जाने के बाद भी दिनूषा ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने लगातार रन बनाकर श्रीलंका की बढ़त बढ़ाई और भारत पर दबाव बनाए रखा। भारतीय गेंदबाजों को सफलता हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मैच के पांचवें दिन श्रीलंका के मजबूत प्रदर्शन के कारण भारत की जीत की उम्मीदें धीरे-धीरे कमजोर होती गईं। अंततः निर्धारित समय तक निर्णायक परिणाम नहीं निकल सका और मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
और पढ़ें: भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट: चौथे दिन श्रीलंका की खराब शुरुआत, लाहिरु उदारा आउट; फॉलोऑन का खतरा