×
 

रोज 8 से 10 घंटे एसी चलाने पर कितना आएगा बिजली बिल? जानें 1.5 टन एसी का पूरा हिसाब

1.5 टन एसी का बिजली बिल उसकी स्टार रेटिंग और उपयोग पर निर्भर करता है, जहां 5-स्टार एसी कम बिजली खपत कर 40 से 45 प्रतिशत तक बचत करता है।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग तेजी से बढ़ जाता है। लेकिन ठंडक के साथ-साथ बिजली बिल भी बढ़ने लगता है। अगर आप इस गर्मी में 1.5 टन एसी रोजाना 8 से 10 घंटे चलाने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इसका मासिक खर्च कितना हो सकता है।

एक सामान्य 1.5 टन स्प्लिट एसी की बिजली खपत उसकी स्टार रेटिंग, उपयोग के घंटे और उसकी क्षमता पर निर्भर करती है।

अगर हम 3-स्टार एसी की बात करें, तो यह आमतौर पर प्रति घंटे 1.5 से 1.7 यूनिट बिजली खपत करता है। यदि आप इसे रोज 10 घंटे चलाते हैं, तो प्रतिदिन लगभग 17 यूनिट और महीने में करीब 510 यूनिट बिजली खर्च होगी। यदि प्रति यूनिट बिजली की कीमत 8 रुपये मानें, तो आपका मासिक बिल लगभग 4,080 रुपये तक पहुंच सकता है।

और पढ़ें: बिन्नाकांडी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, बदरुद्दीन अजमल की प्रतिष्ठा दांव पर

वहीं, 5-स्टार एसी में ऊर्जा कम खपत होता है। यह प्रति घंटे लगभग 1.2 यूनिट बिजली खर्च करता है। यदि इसे रोज 8 घंटे चलाया जाए, तो प्रतिदिन करीब 9.6 यूनिट और महीने में लगभग 288 यूनिट बिजली खपत होगी। इस हिसाब से मासिक बिल करीब 2,304 रुपये आता है, जो 3-स्टार एसी की तुलना में 40 से 45 प्रतिशत तक कम है।

स्टार रेटिंग एसी की ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। जितनी अधिक रेटिंग, उतनी कम बिजली खपत और कम बिल। हालांकि 5-स्टार एसी की शुरुआती कीमत ज्यादा होती है, लेकिन लंबे समय में यह बचत कराता है।

बिजली बिल कम करने के लिए एसी का तापमान 24-26 डिग्री के बीच रखें, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें और समय-समय पर फिल्टर साफ करें।

और पढ़ें: ASRAAM मिसाइल से और घातक बनेंगे भारतीय वायुसेना के मिग-29 लड़ाकू विमान

 
 
 
Gallery Gallery Videos Videos Share on WhatsApp Share