फ्रांस में आयोजित हो रहे 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरकार कान्स के लिए रवाना हो गई हैं। ऐश्वर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ देखा गया।
ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ब्लैक रंग के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं। मां-बेटी की यह स्टाइलिश जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। इस साल कान्स फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई को हुई थी और इसका समापन 23 मई को होगा। आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी और अदिति राव हैदरी जैसी कई भारतीय अभिनेत्रियां पहले ही रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।
और पढ़ें: दिल में मुस्कान छोड़ गई फिल्म: आलिया भट्ट ने सास नीतू कपूर की दादी की शादी की जमकर तारीफ की
ऐश्वर्या की अनुपस्थिति को लेकर उनके प्रशंसकों में चिंता थी और लोग लगातार सवाल पूछ रहे थे कि वह अब तक कान्स क्यों नहीं पहुंचीं। अब एयरपोर्ट वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया है कि वह इस साल भी फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होंगी।
फैंस को उम्मीद है कि ऐश्वर्या इस बार भी अपने ग्लैमरस और रॉयल लुक से कान्स रेड कार्पेट पर सबका ध्यान आकर्षित करेंगी। हर साल उनकी ड्रेस और स्टाइल चर्चा का विषय बनती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार निर्देशक मणिरत्नम की तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: II’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने नंदिनी और मंदाकिनी देवी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
और पढ़ें: मनोज़ बाजपेयी की फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर का टीज़र जारी, 1990 के आर्थिक संकट पर आधारित कहानी