बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। इस दंपति ने रविवार, 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया।
सोनम ने कहा, “बहुत आभार और प्यार से भरे दिल के साथ हम आज, 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारी खुशियां और बढ़ गई हैं। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत कर बेहद उत्साहित है। हम इस नए जीवन के लिए खुद को बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और प्यार से भर दिया है।”
इस खुशखबरी के बाद बॉलीवुड सितारों ने भी कपल को बधाई दी। करीना कपूर खान, वाणी कपूर, दिया मिर्जा, रिया कपूर और हुमा कुरैशी सहित कई कलाकारों ने कमेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं। करीना कपूर ने लिखा, “बधाई हो सोनम और आनंद,”।
और पढ़ें: सलिम खान अस्पताल से डिस्चार्ज, ब्रेन हेमरेज के बाद अब घर पर जारी रिकवरी
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई 2018 को मुंबई में पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से हुई थी। इस कपल ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम वायु कपूर आहूजा रखा गया।
अब दूसरे बेटे के जन्म के साथ यह परिवार चार सदस्यों का हो गया है और इस नए अध्याय की शुरुआत बेहद खुशी के साथ कर रहा है।
और पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेता राहुल बनर्जी का तलबारी समुद्र तट पर शूट के दौरान हादसा, निधन