भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। पांच मैचों की यह टी20 सीरीज 17, 19, 22, 25 और 27 अप्रैल को खेली जाएगी।
सीरीज के पहले दो मुकाबले डरबन में खेले जाएंगे, जबकि तीसरा और चौथा मैच जोहान्सबर्ग में होगा। अंतिम मुकाबला बेनोंनी में आयोजित किया जाएगा।
टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
और पढ़ें: 24 वर्षीय साउथ अफ्रीका बल्लेबाज जॉर्डन हर्मन चोट के कारण न्यूज़ीलैंड T20 सीरीज़ से बाहर, रिप्लेसमेंट की घोषणा बाकी
इस टीम में सबसे खास नाम अनकैप्ड खिलाड़ी अनुष्का शर्मा का है, जिन्हें पहली बार टीम में जगह मिली है। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 7 मैचों में 177 रन बनाए और 25.28 की औसत से प्रभावित किया।
इसके अलावा काश्वी गौतम भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू कर सकती हैं। वहीं उमा चेत्री की टीम में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज से स्नेह राणा और अन्य कुछ खिलाड़ी इस बार टीम में शामिल नहीं हैं।
यह सीरीज भारतीय महिला टीम के लिए अहम मानी जा रही है, जहां युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिलेगा।
और पढ़ें: क्या आप गंभीर हैं?— जब सचिन तेंदुलकर को बताया गया कि टीम में उनका विकल्प खोजा जा रहा है