गणेशोत्सव 2026 की शुरुआत के साथ देशभर में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित अपने घर एंटीलिया में बप्पा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान परिवार के सदस्य पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेश उत्सव मनाते नजर आए।
वीडियो में अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट और परिवार के अन्य सदस्य गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। खास तौर पर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने उत्सव में खूब रंग जमाया। राधिका अपनी ननद ईशा अंबानी के बेटे कृष्णा को गोद में लिए नजर आईं। बप्पा को देखते ही वह खुशी से झूमने लगीं और बच्चे को गोद में लिए तालियां बजाती दिखाई दीं। इसके बाद कृष्णा ने भी उन्हें गले लगा लिया।
राधिका और अनंत इस मौके पर मैचिंग ऑरेंज रंग के कपड़ों में नजर आए। राधिका ने नारंगी रंग का सूट पहना था, जबकि अनंत अंबानी ऑरेंज कुर्ता-पजामा और जैकेट में दिखाई दिए। सामने आए वीडियो में गणपति बप्पा को फूलों से सजे वाहन में एंटीलिया लाया जाता दिखा। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया और पूरा एंटीलिया फूलों से सजा नजर आया।
और पढ़ें: हमें पीएम मोदी की लोकप्रियता का फायदा मिला: राजस्थान में बीजेपी के प्रदर्शन पर बोले सीएम भजनलाल शर्मा
एक अन्य वीडियो में राधिका आदिया को गोद में लिए भी दिखाई दीं। परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश नजर आए। शादी के बाद से राधिका अंबानी परिवार के साथ गणपति उत्सव में विशेष रूप से शामिल होती रही हैं।
इस बार भी बप्पा को ‘एंटीलिया चा राजा’ नाम दिया गया है। गणपति उत्सव के दौरान कई बॉलीवुड सितारों के भी एंटीलिया पहुंचने की उम्मीद है।
और पढ़ें: बेंगलुरु में 8वीं कक्षा के छात्र को धमकाकर 6 लाख रुपये और 150 ग्राम सोना वसूला