दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी, दिल्ली सरकार और प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के विभिन्न इलाकों में बुलडोजर और सीलिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिस गली में मालवीय नगर हादसा हुआ था, वहीं अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा करावल नगर, गिटौरनी, हौजखास और रोहिणी जोन सहित कई क्षेत्रों में भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
गिटौरनी में दो बुलडोजरों की मदद से अवैध इमारत को ध्वस्त किया गया, जिसे प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ “डबल अटैक” कार्रवाई बताया। वहीं हौजखास में कई अवैध होटलों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें: राफेल लड़ाकू विमान को मिली नई सुपर ताकत, MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण
रोहिणी जोन में भी तीन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है, जो नियमों के उल्लंघन में पाए गए थे। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले सभी भवनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल अवैध निर्माण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर में फायर सेफ्टी और बिल्डिंग नियमों को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे शहर में अवैध होटल, गेस्ट हाउस और बिना अनुमति बनी इमारतों की पहचान कर उन पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
और पढ़ें: NIA अदालत ने PFI नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का मामला दर्ज