फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग के विस्तार के बारे में महत्वपूर्ण बयान दिया। मैक्रोन ने कहा, “राफेल जेट्स से लेकर पनडुब्बियों तक, हम रक्षा सहयोग को और बढ़ा रहे हैं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा, "आज भारत में हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन इस गहरे विश्वास का एक और चमकदार उदाहरण है। हमें गर्व है कि भारत और फ्रांस मिलकर विश्व का एकमात्र ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट की ऊँचाइयों तक उड़ान भर सकता है। और इसे दुनिया भर में निर्यात भी किया जाएगा। इसका मतलब है कि भारत-फ्रांस साझेदारी की कोई सीमा नहीं है। यह गहरे समुद्र से लेकर सबसे ऊंचे पहाड़ों तक पहुंच सकती है।"
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत में अपने चौथे आधिकारिक दौरे के दौरान कहा, "भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध वास्तव में अद्वितीय और अभूतपूर्व हैं। यह संबंध विश्वास, खुलेपन और महत्वाकांक्षा पर आधारित है। हमने आज इस साझेदारी को एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में उन्नत करने का निर्णय लिया है, जिससे इसे एक नया दर्जा मिलेगा। हमें इस रिश्ते पर पूरा विश्वास है और पिछले आठ वर्षों से हम इसे मजबूत कर रहे हैं।
और पढ़ें: भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक ताकत: पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रोन से की मुलाकात
हर साल, हम अलग-अलग पहलुओं पर काम करके नए रास्ते तैयार कर रहे हैं। चाहे वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र हो या तकनीकी क्षेत्र, जहां कोई वर्चस्व नहीं है, हम कानून के शासन में दृढ़ विश्वास रखते हैं और यह हमने पिछले कुछ वर्षों में सिद्ध किया है।"
और पढ़ें: भारत-ग्रीस रक्षा सहयोग पर जोर, रक्षा मंत्रियों की नई दिल्ली में बैठक