झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के बीच अब जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में भी पेपर लीक होने का बड़ा दावा सामने आया है। इस मामले में जेपीएससी मेधा घोटाले के आरोपी और गिरफ्तार किए गए अभय तिवारी से झारखंड सीआईडी लगातार पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान अभय तिवारी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इन खुलासों के बाद जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है और अब कथित परीक्षा गड़बड़ी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक का मामला सामने आने से उन अभ्यर्थियों की चिंता और बढ़ गई है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों से पूरी परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
और पढ़ें: झारखंड पेपर लीक मामला: लाठीचार्ज के बाद छात्र आंदोलन तेज, बीजेपी का आज झारखंड बंद
और पढ़ें: झारखंड पेपर लीक मामला: हेमंत सोरेन सरकार से बातचीत के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनाई 11 सदस्यीय टीम