फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार देर रात मुंबई पहुंचेंगे, जहां से उनका तीन दिवसीय भारत दौरा शुरू होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मैक्रों इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। यह उनका चौथा भारत दौरा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा नई दिल्ली और पेरिस के बीच गहरे विश्वास और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है। दोनों नेता ‘होराइजन 2047 रोडमैप’ के तहत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
पूरा कार्यक्रम
16 फरवरी:
• रात 11:50 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आगमन
और पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रॉन 17 से 19 फरवरी तक भारत दौरे पर, रक्षा सौदे पर हो सकती है चर्चा
17 फरवरी:
• दोपहर 3:15 बजे लोक भवन में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
• शाम 4:30 बजे राजभवन के दरबार हॉल में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस वक्तव्य
• शाम 5:20 बजे होटल ताज महल पैलेस में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम
• शाम 7:15 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन और सांस्कृतिक समारोह
18 फरवरी:
• दोपहर 2:00 बजे नई दिल्ली आगमन
• भारत मंडपम में कार्यक्रम
19 फरवरी:
• सुबह 9:15 बजे फैमिली फोटो
• विभिन्न देशों के पवेलियन का दौरा
• दोपहर 12:00 बजे लीडर्स प्लेनरी और वर्किंग लंच
• अपराह्न 3:45 बजे पेरिस के लिए प्रस्थान
भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास ने कहा कि मैक्रों की यह यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक स्वायत्तता और बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।
और पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रॉन 17 से 19 फरवरी तक भारत दौरे पर, रक्षा सौदे पर हो सकती है चर्चा