भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। कोहली अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 291 छक्के लगा चुके हैं और उन्हें 300 छक्कों के खास क्लब में शामिल होने के लिए केवल 9 छक्कों की जरूरत है।
इस खास सूची में पहले से क्रिस गेल और रोहित शर्मा शामिल हैं। क्रिस गेल 357 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 302 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अगर कोहली यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह आईपीएल के इतिहास में एक और बड़ा मुकाम हासिल करेंगे।
इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी 264 छक्कों के साथ चौथे और एबी डिविलियर्स 251 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
और पढ़ें: IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने RCB टीम को दिया जीत का मंत्र
वहीं आईपीएल 2026 को लेकर भी एक अहम अपडेट सामने आया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मौजूदा चैंपियन टीम का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। हालांकि इस बार उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला पिछले साल 4 जून को हुए दुखद हादसे को देखते हुए लिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत सादगी से की जाएगी, लेकिन फाइनल के दिन 31 मई को भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
इसके अलावा, आईपीएल 2026 के बाकी मैचों का शेड्यूल भी जल्द घोषित किया जाएगा। शुरुआती 16 दिनों में सभी टीमों को कम से कम चार मैच खेलने का मौका मिलेगा।
और पढ़ें: T20 विश्व कप 2026 जीत पर सुनील गावस्कर बोले—आईपीएल है भारतीय क्रिकेट की असली ताकत