द इम्मॉर्टल मैन ने दर्शकों के लंबे समय से चले आ रहे सवाल का जवाब दिया—टॉमी शेल्बी का क्या हुआ? फिल्म में टॉमी शेल्बी निर्वासन में अकेला है और किताब लिख रहा है, लेकिन जल्द ही वह अपने पुराने गैंगस्टर जीवन में लौट आता है। वह काले घोड़े पर सवार होकर नए प्रतिद्वंद्वी और बेटे ड्यूक शेल्बी का सामना करता है, जो अब नए पीकी ब्लाइंडर्स का नेतृत्व कर रहा है।
क्लाइमेक्स में टॉमी अपने दुश्मन बेकट की नाजी साजिश को खत्म करने के लिए अपने पुराने तरीकों का इस्तेमाल करता है। वह विस्फोटकों से भरे जहाज को बेकट के गोदाम की ओर भेजता है और खुद सुरंग के रास्ते अंदर जाता है। कई धमाकों और गोलीबारी के बीच ड्यूक अपने पिता को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन टॉमी गंभीर रूप से घायल हो जाता है।
भावनात्मक मोड़ पर टॉमी अपने बेटे से खुद को मारने के लिए कहता है। ड्यूक गोली चलाता है और टॉमी अपने अंतिम शब्द “इन द ब्लिक मिडविंटर” कहता है, जो शेल्बी परिवार की त्रासदी और जीवट का प्रतीक बन जाता है।
और पढ़ें: फिल्म रिव्यू: अक्यूज्ड में कोंकोना सेन शर्मा और प्रतिभा रांता का दमदार अभिनय भी कमजोर कहानी को नहीं संभाल पाया
टॉमी की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाता है और उसकी लिखी पांडुलिपि ड्यूक को सौंपी जाती है।
टॉमी की मौत के साथ ही पीकी ब्लाइंडर्स की नई पीढ़ी—फिन, चार्ली और अन्य युवा शेल्बी—सिर उठाती है। यह केवल श्रृंखला का अंत नहीं, बल्कि नए युग की शुरुआत है। नेटफ्लिक्स ने इस नई पीढ़ी के लिए दो और सीरीज की घोषणा की है, जिनमें प्रत्येक छह एपिसोड होंगे।
ऑनलाइन दर्शक नेटफ्लिक्स पर फिल्म देख सकते हैं।
और पढ़ें: कांग्रेस ने धुरंधर: द रिवेंज को भाजपा का एजेंडा बताया, फिल्म पर लगाया सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप