इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड 2026 में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श का बल्ला जमकर बोल रहा है। टूर्नामेंट में अब तक सात मैचों में 374 रन बनाकर मार्श सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। खास बात यह है कि इस सीजन अब तक कोई दूसरा बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है।
9 अगस्त को सनराइजर्स लीड्स और वेल्श फायर के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें सनराइजर्स लीड्स ने 71 रन से शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में मिचेल मार्श की अहम भूमिका रही। उन्होंने 34 गेंदों पर 50 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में 7,000 रन भी पूरे किए।
द हंड्रेड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
मार्श ने सात पारियों में 53.42 के औसत से 374 रन बनाए हैं। उनके बाद बर्मिंघम फीनिक्स के जो क्लार्क 290 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ट्रेंट रॉकेट्स के बेन डकेट 289 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के जॉस बटलर 278 रन के साथ चौथे और सनराइजर्स लीड्स के रेयान रिकेलटन 274 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
और पढ़ें: विल जैक्स ने पकड़ा शानदार कैच, एमआई लंदन ने लंदन स्पिरिट को हराकर दर्ज की धमाकेदार जीत
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर लीड्स
सनराइजर्स लीड्स ने सात मैचों में पांच जीत दर्ज की हैं और 20 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। ट्रेंट रॉकेट्स छह जीत और 24 अंकों के साथ शीर्ष पर है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
वेल्श फायर के खिलाफ लीड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में चार विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में वेल्श फायर की टीम छह विकेट पर 130 रन ही बना सकी। मैथ्यू शॉर्ट ने 29 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि लीड्स की ओर से ब्रायडन कार्स ने तीन विकेट झटके।
और पढ़ें: हार्दिक पांड्या के ट्रेड में किन आईपीएल टीमों की दिलचस्पी? मुंबई इंडियंस से बातचीत की चर्चा तेज