आंध्र प्रदेश के तिरुपति में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंच पर भाषण देते समय वह अचानक एक तरफ झुकने लगे। स्थिति को भांपते हुए मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। इससे मंत्री मंच से नीचे गिरने से बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि अनाम रामनारायण रेड्डी करीब एक घंटे से अधिक समय से खड़े होकर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक कमजोरी महसूस हुई और उनका रक्तचाप कम होने की वजह से तबीयत बिगड़ गई। मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और उन्होंने मंत्री को सहारा देकर संभाल लिया।
घटना के बाद समारोह स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद मंत्री को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया और आवश्यक जांच कराई गई।
और पढ़ें: पीएम मोदी 1 अगस्त को करेंगे भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, उत्तर आंध्र को मिलेगी नई उड़ान
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, काफी देर तक खड़े रहने और लगातार भाषण देने के दौरान उन्हें कमजोरी महसूस हुई थी। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है और लगातार स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। मंत्री के निजी सुरक्षा कर्मचारियों और अधिकारियों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। समारोह में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर चिंता का माहौल रहा, लेकिन मंत्री की हालत स्थिर होने की जानकारी मिलने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
और पढ़ें: पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया आह्वान, बोले- हर घर पर फहराएं तिरंगा