उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में नेहा पंचाल ने पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी और तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह रहे।
इस वर्ष कुल 932 अभ्यर्थी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर जाकर “पीसीएस रिजल्ट 2024” नोटिफिकेशन पीडीएफ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर के अनुसार सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी लिया जा सकता है।
और पढ़ें: इस बार भी हमारा घोषणा पत्र सुपरस्टार होगा: तिरुव
मेरिट सूची में शीर्ष 10 अभ्यर्थियों में लड़कियों का खासा दबदबा देखने को मिला है। चौथे स्थान पर अनामिका मिश्रा, पांचवें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, सातवें पर पूजा तिवारी, आठवें पर अनुराग पांडेय, नौवें पर शुभम सिंह और दसवें स्थान पर आयुष पांडेय रहे।
आयोग जल्द ही अभ्यर्थियों के अंक भी जारी करेगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर “मार्क्स लिस्ट पीडीएफ” लिंक के माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा और पीडीएफ डाउनलोड कर प्रिंट लेना होगा।
यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवाओं के लिए आयोजित की जाती है और इसे राज्य की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस बार के परिणाम में महिला अभ्यर्थियों का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है।
और पढ़ें: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शिक्षक की निलंबन पर लगाई रोक