अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फिल्म फिलहाल नहीं बन रही है और इसे फिलहाल एक साल के लिए टाल दिया गया है। अक्षय के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में कई तरह की समस्याएं और अड़चनें हैं।
हाल ही में एक साक्षात्कार में शुभंकर मिश्रा से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म की स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल नहीं बन रही है।” यह सुनकर साक्षात्कार लेने वाले भी हैरान रह गए। इस पर अक्षय ने आगे कहा कि उन्हें भी इस फैसले से झटका लगा था।
अक्षय कुमार ने कहा, “मुझे खुद झटका लगा था, कोई बात नहीं, हमने ‘वेलकम’ बना ली है। अभी यह फिल्म अगले एक साल में नहीं बन रही है। इसके पीछे कई मुद्दे हैं। ऐसा नहीं है कि हम तीनों कलाकार साथ नहीं हैं, हम सभी ‘वेलकम टू द जंगल’ में साथ काम कर रहे हैं।”
और पढ़ें: सोनम कपूर ने दिया दूसरे बेटे को जन्म, आनंद आहूजा संग खुशी का माहौल
उन्होंने आगे कहा कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में वे कैमरे पर बात नहीं कर सकते। कई कानूनी समझौते और अन्य तकनीकी कारणों की वजह से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
गौरतलब है कि ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा जनवरी 2025 में की गई थी, लेकिन इसके बाद फिल्म विवादों में घिर गई। परेश रावल के फिल्म से बाहर होने और बाद में कॉपीराइट को लेकर कानूनी विवाद के कारण इसकी शूटिंग पर असर पड़ा।
हालांकि जुलाई 2025 में परेश रावल ने इस फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी थी। फिल्म में मूल कलाकार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
और पढ़ें: मटका किंग रिव्यू: सत्ता, जोखिम और पतन की दुनिया में विजय वर्मा का दमदार अभिनय