बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि एआई (Artificial Intelligence) से बनाई गई तस्वीरें हैं। एक पाकिस्तानी कपड़ा ब्रांड ने आलिया भट्ट की एआई जनरेटेड तस्वीरों का उपयोग अपने कलेक्शन के प्रमोशन के लिए किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।
इन तस्वीरों में आलिया भट्ट को साड़ी और सलवार सूट में दिखाया गया है, जबकि असल में ये सभी तस्वीरें एआई द्वारा बनाई गई हैं। यह विज्ञापन पाकिस्तान के एक कपड़ा ब्रांड द्वारा किया गया, जिसने कैप्शन में लिखा—“हमारी प्योर शीशा सिल्क कलेक्शन आलिया भट्ट को भी पसंद है।”
इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसे “फर्जी और सस्ता मार्केटिंग स्टंट” बताया। कुछ यूजर्स ने लिखा, “यह पूरी तरह AI से बनाई गई गलत जानकारी है,” जबकि कुछ ने चेतावनी दी कि “आलिया भट्ट इस पर कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं।”
और पढ़ें: राजा शिवाजी में सलमान खान की एंट्री, रितेश देशमुख ने किया बड़ा खुलासा
कुछ कमेंट्स में यह भी कहा गया कि बिना अनुमति किसी सेलिब्रिटी की छवि का उपयोग करना गलत है और यह कानूनी रूप से गंभीर मामला बन सकता है। हालांकि आलोचना के बावजूद ब्रांड ने अपने पोस्ट को डिलीट नहीं किया और उल्टा यूजर्स से इसे और वायरल करने की अपील की।
ब्रांड ने कमेंट्स में जवाब देते हुए लिखा, “वायरल करें ताकि उन्हें भी पता चल जाए,” और जब कानूनी कार्रवाई की बात उठी तो उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसा नहीं होगा।”
इस बीच, आलिया भट्ट की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह यशराज फिल्म्स की अल्फा में नजर आएंगी, जो 10 जुलाई 2027 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में भी दिखेंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल होंगे।
और पढ़ें: आशा भोसले की अस्थियां वाराणसी में गंगा में विसर्जित, बेटे आनंद ने किया अंतिम संस्कार