दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था।
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर की मृत्यु सुबह करीब 5:20 बजे हुई। डॉक्टरों की टीम ने लगभग 45 मिनट तक लगातार कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) के जरिए उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका।
डॉ. सालकर के अनुसार, इस मामले में मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार है।
और पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद फिर साथ आएंगे नजर, तू है मेरी किरण का पोस्टर जारी
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई दशकों तक यादगार अभिनय किया। अपनी दमदार अदाकारी और अलग स्क्रीन प्रेजेंस के कारण उन्होंने भारतीय फिल्म जगत में खास पहचान बनाई। ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘नटसम्राट’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। उनके निधन की खबर से फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
परिवार गोवा रवाना
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया है। नाना पाटेकर निजी काम के सिलसिले में गोवा में थे।
मल्हार ने बताया कि नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को दोपहर बाद पुणे लाया जाएगा। उनके निधन से हिंदी और मराठी सिनेमा ने अपने एक प्रमुख कलाकार को खो दिया है।
और पढ़ें: शूटिंग के दौरान फिसलकर गिरे अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट