पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, केंद्र ने कुछ विशेष श्रेणियों की चांदी की बार के आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। यह जानकारी विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा जारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा संशोधित आयात नीति के तहत, अब 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली चांदी की बारें “फ्री” आयात श्रेणी से हटाकर “रिस्ट्रीक्टेड” श्रेणी में डाल दी गई हैं। इसके अलावा, कई अन्य विशेष चांदी की बार श्रेणियों को भी प्रतिबंधित आयात के दायरे में लाया गया है।
DGFT नोटिफिकेशन के अनुसार, संशोधित नियम तुरंत लागू हो गए हैं। इसका उद्देश्य देश में चांदी के आयात पर नियंत्रण बढ़ाना और निगरानी सुधारना है।
और पढ़ें: दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक से 115 सोने की बार बरामद, बेल्ट में छिपा कर लाया गया था
इससे एक दिन पहले ही केंद्र ने कीमती धातुओं के आयात शुल्क में भारी वृद्धि की थी और एडवांस ऑथराइजेशन योजना के तहत सोने के आयात पर 100 किलोग्राम की सीमा निर्धारित की थी। यह योजना ज्वैलरी निर्यातकों को कच्चा माल बिना कस्टम ड्यूटी के आयात करने की अनुमति देती है।
सरकार ने इस योजना में एडवांस ऑथराइजेशन देने और निगरानी करने की शर्तों को भी सख्त कर दिया है। पहले इस योजना के तहत सोने के आयात पर कोई मात्रात्मक सीमा नहीं थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम चांदी और सोने के अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और मूल्य वृद्धि के बीच देश में धातु व्यापार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
और पढ़ें: बिदादी टाउनशिप विवाद: सीएम सिद्दारमैया शक्तिशाली विभागाधिकारियों के कारण जमीन माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे – एचडी देवगौड़ा