भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत को शुरुआती सत्र में झटके लगे। श्रीलंका को 284 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की, लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 35 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वह सिर्फ 8 रन बना सके। गिल के आउट होने के दौरान भारत को एक रिव्यू भी गंवाना पड़ा।
इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने कुछ देर तक मोर्चा संभाला और 44 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उनके आउट होने के बाद भारत ने चौथे दिन के पहले सत्र में चार विकेट गंवा दिए। सत्र समाप्त होने तक भारतीय टीम की श्रीलंका पर कुल बढ़त 294 रन की हो गई थी।
और पढ़ें: गॉल टेस्ट में तीसरे दिन छाए डिकवेला और सोनल, श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दिखाया संघर्ष
गाले की परिस्थितियों में मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। भारत की कोशिश अपनी बढ़त को और मजबूत करने की होगी, जबकि श्रीलंका जल्द से जल्द भारतीय पारी समेटकर मुकाबले में वापसी करना चाहेगा।
और पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी पर दी राय, पडिक्कल की सेंचुरी के बाद बढ़ी मुश्किल