पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कथित संपर्क रखने वाले लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एटीएस ने राज्यभर में एक व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 150 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है।
अधिकारियों के अनुसार, एटीएस की कई टीमें इस अभियान में शामिल हैं और संदिग्धों से जुड़े ठिकानों पर जांच कर रही हैं। यह कार्रवाई कथित तौर पर उन लोगों के खिलाफ की जा रही है, जिनके शहजाद भट्टी से संपर्क होने की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को मिली है।
एटीएस की टीमें मुंबई के अलावा ठाणे, कुर्ला, बांद्रा, जोगेश्वरी, नवी मुंबई, मीरा रोड, भाईंदर, सांगली, सातारा और छत्रपति संभाजीनगर समेत कई इलाकों में पहुंची हैं। जांच एजेंसी द्वारा संदिग्ध गतिविधियों, संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
और पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ फिर फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, सात साल में पहली बार लगातार दो टी20 सीरीज गंवाने का खतरा
सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से देश विरोधी गतिविधियों और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क पर नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र एटीएस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, अभी तक एटीएस की ओर से छापेमारी के दौरान बरामद सामग्री या हिरासत में लिए गए लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने वाले लोगों का किसी आपराधिक या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से संबंध है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महाराष्ट्र में एटीएस की यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध नेटवर्क पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। आने वाले दिनों में जांच के आधार पर और भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
और पढ़ें: ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत, खाड़ी में अमेरिकी कदमों पर हुई चर्चा