पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़राबाद के पास पाकिस्तान सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार सभी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। यह जानकारी पाकिस्तान ने दी है। हादसा उस समय हुआ जब हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी ही थी और कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पाकिस्तानी सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग शहीद हो गए और कोई भी जीवित नहीं बचा।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। इलाके में तलाशी और बचाव अभियान चलाया गया, जबकि अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तकनीकी खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
और पढ़ें: ममता बनर्जी को एक और झटका, सायोनी घोष और माला रॉय के बागी टीएमसी खेमे में जाने की अटकलें
सेना ने इस हादसे की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी गठित किया है, जो यह पता लगाएगा कि हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के पीछे वास्तविक कारण क्या था। सेना के अनुसार, सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी ताकि सटीक निष्कर्ष निकाला जा सके।
इस घटना पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि देश अपने बहादुर सैनिकों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि पूरा देश अपने वीर जवानों के बलिदान को सलाम करता है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना की।
और पढ़ें: TMC में बगावत तेज, शताब्दी रॉय बोलीं- 28 में से 20 सांसदों को गद्दार नहीं कहा जा सकता