तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कज़गम (टीवीके) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 सदस्यीय सदन में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। हालांकि, पार्टी बहुमत के आंकड़े 118 सीटों से पीछे रह गई है, जिसके चलते राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन गई है।
ऐसे में टीवीके के सामने सरकार बनाने के लिए तीन प्रमुख विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पहला विकल्प यह है कि टीवीके, द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (डीएमके) से जुड़े छोटे दलों को साथ लेकर गठबंधन सरकार बनाए। इस समीकरण में कांग्रेस (5 सीट), वाम दल (4 सीट), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (2 सीट) और विदुथलाई चिरुथैगल काची (2 सीट) का समर्थन शामिल हो सकता है।
दूसरा विकल्प एक क्रॉस-एलायंस गठबंधन का है, जिसमें डीएमके और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) खेमे के छोटे दलों को साथ लाया जाए। इसमें कांग्रेस, पीएमके, आईयूएमएल और वीसीके जैसे दल शामिल हो सकते हैं। इस मॉडल में सभी सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
और पढ़ें: 2026 विधानसभा चुनाव: बंगाल में सीएम चेहरे पर नजरें, तमिलनाडु में सस्पेंस बरकरार
तीसरा और सबसे अहम विकल्प एआईएडीएमके के बाहरी समर्थन से सरकार बनाने का है। इस स्थिति में टीवीके (108 सीट) को एआईएडीएमके (47 सीट) का समर्थन मिल सकता है, जिससे बिना बड़े गठबंधन के स्थिर सरकार बनाई जा सकती है।
राज्य में अब सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में गठबंधन की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
और पढ़ें: कमल हसन ने एम के स्टालिन का समर्थन किया, टीवीके उम्मीदवार से हार के बाद जताई एकजुटता