उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न मोर्चों की नई टीमों की घोषणा की है। पार्टी ने अल्पसंख्यक, महिला, अनुसूचित जाति, किसान और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चों में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनस साजिद उस्मानी को सौंपी गई है। वहीं महिला मोर्चा में डॉ. रश्मि रावल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा में अनूप वाल्मीकि को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रामबाबू द्विवेदी और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र प्रधान की नियुक्ति की गई है।
महिला मोर्चा की नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर प्रिया अग्रवाल, कल्पना तिवारी, मनीषा शुक्ला, रमा सिंह, अर्पण जायसवाल, मनीषा पांडेय, निर्मला आनंद, अपराजिता सिंह, मधु पांडेय, अमिता गुप्ता और डॉ. श्रुति शर्मा को शामिल किया गया है। वर्षा कौशिक और अनिता सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। सरोज कुशवाहा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
और पढ़ें: यूपी कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा, अजय राय की जगह आराधना मिश्रा मोना का नाम आगे
प्रदेश मंत्री के रूप में रुचि गर्ग, नेहा राठौर, रश्मि धाकड़, रत्ना वर्मा, अंजू सिंह, पुष्पा तिवारी, स्वाति सिंह, भावना सिंह पटेल, डॉ. रोली सिंह, रागिनी जायसवाल और बबीता तिवारी को जिम्मेदारी मिली है। रानिका जायसवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और रुचि राय को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
एससी मोर्चा की कमान फिलहाल अशोक रावत के पास है। उपाध्यक्षों की टीम में अनूप वाल्मीकि के अलावा अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरण सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महंथा, हरिराम रावत, आदेश कोरी और अनीता सिद्धार्थ शामिल हैं।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी हैं। नई टीम में रामबाबू द्विवेदी समेत कई नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इससे पहले भाजपा ने क्षेत्रीय कार्यसमिति की भी घोषणा की थी, जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। संगठनात्मक नियुक्तियों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।
और पढ़ें: शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या, शव जलाने से मचा हड़कंप