एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक तालिका में एक और पदक जुड़ गया है। अनंतजीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने मिश्रित स्कीट फाइनल में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने कतर को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि दक्षिण कोरिया के साथ बराबरी के बाद टाईब्रेकर में हार गई।
फाइनल में भारत ने कुल 44 हिट दर्ज किए। चीन 52 हिट के साथ स्वर्ण पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा, जबकि दक्षिण कोरिया ने 51 हिट के साथ रजत पदक हासिल किया। छह सीरीज पूरी होने के बाद भारत और दक्षिण कोरिया दोनों के 44-44 हिट थे। इसके बाद तीसरे स्थान का फैसला टाईब्रेकर से हुआ।
पहले भी भारत के लिए पदक जीत चुके हैं नरूका-धालीवाल
अनंतजीत सिंह नरूका इससे पहले पुरुष टीम स्कीट स्पर्धा में भी भारत के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्होंने मिराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल के साथ मिलकर यह पदक हासिल किया था। नरूका ने व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में भी चौथा स्थान हासिल किया।
और पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता पहला स्वर्ण, श्रीलंका को 147 रन से हराया
वहीं, परिनाज धालीवाल ने महिला टीम स्कीट स्पर्धा में राइजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान के साथ कांस्य पदक जीता था। भारतीय टीम ने कुल 331 अंक हासिल किए थे। चीन ने स्वर्ण और कजाखस्तान ने रजत पदक जीता।
और पढ़ें: सुचिका तरियाल ने जीता कांस्य पदक, भारत के खाते में आया चौथा पदक