भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब बचाने के बाद भारतीय टीम पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरी है।
टी20 विश्व चैंपियन बनने के बाद से भारत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम अब तक लगातार संघर्ष करती नजर आई है। हालिया यूनाइटेड किंगडम दौरे पर भारतीय टीम सातों मुकाबलों में जीत दर्ज करने में नाकाम रही। इनमें आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मुकाबले शामिल थे।
भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से श्रृंखला गंवानी पड़ी, जिससे टीम की तैयारियों और विदेशी परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने की क्षमता पर सवाल उठे। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर वापसी की उम्मीद थी, लेकिन वहां भी टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। लक्ष्य का पीछा करने और छोटे स्कोर का बचाव करने में भी भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया।
और पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे: शुभमन गिल की चोट के बाद भारत को झटका, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी जल्दी आउट
टीम प्रबंधन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं रहे। हालांकि, ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। केवल संजू सैमसन इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिनमें अशोक शर्मा और मयंक यादव प्रमुख हैं।
भारत की कोशिश होगी कि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जीत के साथ श्रृंखला की शुरुआत कर हालिया खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए आत्मविश्वास हासिल किया जाए।
और पढ़ें: IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को मिला मौका