आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है, जबकि केकेआर की टीम पांच मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।
यह मुकाबला एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला गया। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है और उसके अब पांच मैचों में चार अंक हो गए हैं। वहीं, केकेआर सिर्फ एक अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है।
पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर बनी हुई है, जिसने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं। पंजाब किंग्स अभी तक अपराजित है और दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है।
और पढ़ें: IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, बटलर और गिल ने जमाए अर्धशतक
अन्य टीमों में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है।
मैच की बात करें तो चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। टीम के लिए संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस ने अहम योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम निर्धारित रन नहीं बना सकी। चेन्नई के गेंदबाज नूर अहमद ने तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इसके अलावा अंशुल कंबोज और अकील होसेन ने भी अहम विकेट लिए।
और पढ़ें: गुवाहाटी में बारिश से रुका टॉस, आरआर बनाम आरसीबी मुकाबला प्रभावित