देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (एयरटेल) अपने ग्राहकों के लिए किफायती 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान पेश कर रही है। इन प्लानों की शुरुआती कीमत 1,849 रुपये है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और SMS जैसी सुविधाएं मिलती हैं। ये प्लान उन यूजर्स के लिए खास हैं जो हर महीने रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं और कम खर्च में पूरे साल अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं।
1. एयरटेल 1849 रुपये प्लान – बेसिक वार्षिक विकल्प
यह एयरटेल का सबसे सस्ता सालाना प्लान है। इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। ग्राहक पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं, साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी दी जाती है। पूरे साल के लिए 3,600 SMS मिलते हैं। हालांकि, इस प्लान में डेटा शामिल नहीं है। जरूरत पड़ने पर अलग से डेटा पैक लिया जा सकता है।
और पढ़ें: होली पर दोपहर से चलेगी दिल्ली मेट्रो, डीएमआरसी ने जारी किया संशोधित समय
2. एयरटेल 2249 रुपये प्लान – डेटा के साथ
अगर आपको कॉलिंग के साथ थोड़े डेटा की जरूरत है, तो 2,249 रुपये का प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 365 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 3,600 SMS के साथ कुल 30GB डेटा मिलता है, जिसे आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. प्रीमियम 365-दिन प्लान – ज्यादा डेटा यूजर्स के लिए
भारी डेटा उपयोग करने वालों के लिए प्रीमियम प्लान में रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा, प्रतिदिन 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और उपलब्ध क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।
इन वार्षिक प्लानों के जरिए एयरटेल ग्राहकों को कम लागत में लंबी वैधता और जरूरी सुविधाएं दे रहा है।
और पढ़ें: अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध: यूएई में 3 की मौत, 68 घायल; ईरान ने दागीं 186 मिसाइलें और 812 ड्रोन