अभिनेत्री हंसिका मोत्वानी और उनके व्यवसायी पति सोहेल खतुरिया का तलाक हो गया है। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक देने का आदेश दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, तलाक की याचिका में हंसिका ने अपने स्त्रीधन या मेनटेनेंस के लिए कोई दावा नहीं किया।
हंसिका मोत्वानी ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में शाका लाका बूम बूम और फिल्म कोई... मिल गया से की थी। बाद में वह साउथ इंडियन फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री बनीं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया, जैसे आप का सुरूर और मनी है तो हनी है।
हंसिका और सोहेल ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। इस शादी से दोनों के कोई संतान नहीं हैं। शादी के बाद उन्होंने कुछ समय तक साथ रहकर जीवन बिताया, लेकिन उनके स्वभाव, विचार और जीवनशैली में अंतर आने के कारण छोटे-छोटे मुद्दों पर लगातार विवाद होने लगे।
और पढ़ें: कृतिका कामरा और गौरव कपूर हुए शादीशुदा; पहली बार दिखाई दिए पति-पत्नी के रूप में
याचिका में उल्लेख किया गया कि रोजाना होने वाले झगड़ों के कारण एक छत के नीचे रहना मुश्किल हो गया। परिवार और मित्रों ने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। अंततः दोनों ने आपसी सहमति से अलग रहने का निर्णय लिया और 2 जुलाई 2024 से अलग रहना शुरू किया।
तलाक प्रक्रिया के दौरान दोनों ने किसी भी तरह के वित्तीय या अन्य दावे नहीं किए। उनकी शादी का जश्न JioHotstar स्पेशल में Hansika’s Love Shaadi Drama के रूप में दिखाया गया था।
और पढ़ें: महाकुंभ की लड़की मोनालिसा ने पुलिस की मदद से केरल में प्रेमी से की शादी