संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन्स जनवरी सत्र 2026 की फाइनल आंसर की आज, 16 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवार इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और JEE Main Final Answer Key 2026 PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। पीडीएफ स्क्रीन पर खुलेगी, जिसे डाउनलोड करके सेव और प्रिंट आउट निकाल सकते है।
डाउनलोड प्रक्रिया इस प्रकार है:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएँ।
- JEE Main Final Answer Key 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें और हार्ड कॉपी निकालें।
उम्मीदवार जनवरी सत्र का स्कोरकार्ड PDF आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें: JEE Main 2026 का रिजल्ट आज नहीं, कल शाम जारी होगा
इस साल JEE Mains 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को बीई/बीटेक (पेपर वन) के लिए आयोजित किया गया था। फाइनल आंसर की उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की तुलना करने और संभावित स्कोर का अंदाज़ा लगाने में मदद करेगी।
JEE Mains परीक्षा भारत के इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है और उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की एक निर्णायक उपकरण साबित होगी।
और पढ़ें: परीक्षा पे चर्चा 2026: शिक्षा खुद को तैयार करने का माध्यम – पीएम मोदी