राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) की पुनर्परीक्षा आज, 21 जून 2026 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र के नियम और ड्रेस कोड संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
परीक्षा केंद्र के द्वार दोपहर 11 बजे से खोल दिए जाएंगे, जबकि अभ्यर्थियों को दोपहर 1:15 बजे तक केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। अंतिम रिपोर्टिंग समय 1:30 बजे से 1:45 बजे के बीच निर्धारित किया गया है। इसके बाद परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) साथ लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, स्कूल आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा। आवेदन पत्र में प्रयुक्त फोटो जैसी पासपोर्ट आकार की तस्वीर भी साथ लानी होगी।
और पढ़ें: NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले छात्रों को बड़ी राहत, कई राज्यों में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
PwBD (बेंचमार्क दिव्यांगता) श्रेणी के उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाणपत्र साथ रखने होंगे। यदि किसी उम्मीदवार को लेखक (स्क्राइब) की सुविधा मिली है तो उससे जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।
परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। उम्मीदवारों को अपनी स्टेशनरी और पारदर्शी बोतल में पानी लाने की अनुमति होगी।
पुरुष अभ्यर्थियों को साधारण पैंट या ट्राउजर पहनने तथा जूते के बजाय चप्पल पहनने की सलाह दी गई है। वहीं महिला अभ्यर्थियों को लेगिंग्स या ट्राउजर, साधारण फुटवियर पहनने और आभूषण, मेहंदी तथा हैंडबैग से बचने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें: कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने NEET पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की, एनटीए डीजी के साथ की बैठक