आज से छह देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पश्चिम एशिया से लेकर संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा देश विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से छह देशों के दौरे पर निकलेंगे। यात्रा में पश्चिम एशिया, यूएनएससी अभियान और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी सहयोग प्रमुख एजेंडा रहेगा।