यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 4 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर UGC NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रही है। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) की आवश्यकता होगी। इन लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
और पढ़ें: दूध के पैसे बाकी हैं, पर्स से दे देना: बिहार में शिक्षिका ने की आत्महत्या
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “UGC NET December Scorecard 2025” लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड पीडीएफ दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लिया जा सकता है।
UGC NET स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, पास/फेल स्टेटस, रैंक और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
और पढ़ें: स्कूलों में एआई के इस्तेमाल पर मेलानिया ट्रंप की चेतावनी, छात्रों से रचनात्मकता के लिए तकनीक अपनाने की अपील